Last Updated:
Samrat Cabinet Minister Portfolio: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार में विभागों का बंटवारा भी लगभग तय हो गया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री होंगे.
पटना. बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार में विभागों का बंटवारा भी लगभग तय हो गया है. सबसे बड़ी खबर यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजनीति में औपचारिक एंट्री के साथ ही निशांत कुमार को सरकार के सबसे अहम विभागों में से एक स्वास्थ्य मंत्रालय दिया जाना बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है. वहीं गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग सम्राट चौधरी के पास होंगे.
वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है. विजय सिन्हा नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. लेकिन, इस बार यानि सम्राट कैबिनेट में विजय सिन्हा कृषि मंत्री होंगे. बता दें, इस बार स्वास्थ्य विभाग बीजेपी कोटे से जेडीयू में आ गया, वहीं शिक्षा विभाग जेडीयू कोटे से बीजेपी खाते में चला गया है.
जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?
बीजेपी
सम्राट चौधरी- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन विभाग
विजय कुमार सिन्हा- कृषि विभाग
दिलीप जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
रामकृपाल यादव- सहकारिता विभाग
मिथलेश तिवारी- शिक्षा विभाग
रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
केदार गुप्ता- पर्यटन विभाग
नीतीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना एवं प्रौद्योगिकी
प्रमोद चंद्रवंशी- खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति विभाग
लखेंद्र पासवान- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
संजय टाइगर- उच्च शिक्षा, विधि विभाग
ई कुमार शैलेन्द्र- पथ निर्माण विभाग
अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग
रामचंद्र प्रसाद- पर्यावरण, वन्य एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
नंद किशोर राम- डेयरी, मतस्य एवं पशु संसाधन विभाग
श्रेयसी सिंह- उद्योग एवं खेल विभाग
जेडीयू
JDU
विजय चौधरी- जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री
बिजेन्द्र प्रसाद यादव- वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
निशांत कुमार- स्वास्थ्य मंत्री
मदन सहनी- मध निषेध विभाग
लेसी सिंह- भवन निर्माण विभाग
दामोदर रावत- परिवहन विभाग
श्रीभगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास विभाग
बुलो मंडल- ऊर्जा विभाग
श्वेता गुप्ता- समाज कल्याण विभाग
सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य विभाग
शीला मंडल- विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा
रत्नेश सदा- आपदा प्रबंधन
जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
LJPRV
1 संजय पासवान- गन्ना उद्योग
2 संजय सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
HAM
1 संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन विभाग
RLM
1 दीपक प्रकाश- पंचायती राज्य विभाग
About the Author
Utkarsh Kumar is a multimedia journalist with over 15 years of experience in the mainstream media industry. He is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News1…और पढ़ें