घर की छत पर रोज मिलेंगे ताजे फल और सब्जियां, गमले में भी तैयार हो जाती हैं ये वैरायटियां

Last Updated:

विशेषज्ञ बताते हैं कि रूफ टॉप फार्मिंग के लिए नींबू का चयन जरूर करना चाहिए. रसराज नींबू की एक ऐसी प्रजाति है, जिसमें बीज नहीं पाए जाते हैं. यदि आप इस नींबू को अपनी छत पर एक गमले में लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में फलन शुरू हो जाता है. साथ ही आप अपनी छत पर लेमन ग्रास भी लगा सकते हैं. इसके पत्तों का इस्तेमाल चाय के साथ ही….

ख़बरें फटाफट

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण: यदि आप भी घर की छत पर रखे गमलों में सब्ज़ियों की बागवानी करना चाहते हैं तो इस लेख में आज हम आपको सब्ज़ियों की कुछ ऐसी किस्मों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें गमलों में भी तैयार कर सकते हैं. पश्चिम चम्पारण जिले के कुछ किसानों ने इसमें महारथ हासिल किया है, जिनमें से रविकांत एक हैं. रविकांत कृषि पर रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम करते हैं. वह जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित बनकट मुसहरी गांव के निवासी हैं. उन्होंने अपने घर की छत पर गमले में ही सफेद बैंगन, लौकी, लेमन ग्रास, नींबू, भिंडी, हरी मिर्च और टमाटर इत्यादि सब्जियों को लगाया है. मौसम के अनुसार उन सभी पौधों में फूल आते हैं और सब्ज़ियों का फलन भी होता है.

गमले के लिए सफेद बैंगन की किस्म
रविकांत जानकारी देते हैं कि सब्जियों की ऐसी वैरायटी हैं जो गमले में भी तैयार हो जाती हैं. उदाहरण के लिए गमले में बैंगन लगाने के लिए स्वर्ण शक्ति, स्वर्ण प्रतिभा, पूसा सफेद बैंगन-1 आदि का चयन बेहतर होता है. अन्य प्रभेदों की तुलना में ये किस्में आसानी से बड़ी होकर फल देने लगती हैं.

हरी मिर्च और लौकी की किस्म
इसी तरह गमले में मिर्च की फार्मिंग करने के लिए अर्का मोहना, अर्का श्वेता, पूसा सदाबहार, काशी अर्ली, काशी सुर्ख, इत्यादि किस्मों का चयन बेहतर माना जाता है. यदि बात लौकी की कि जाए तो, 1012 कलश हाइब्रिड, सिंगेंटा–OH–940, पूसा A4 और महीको माही–8 जैसी किस्में गमले के लिए उन्नत होती हैं.

नींबू और लेमन ग्रास की गार्डेनिंग
विशेषज्ञ बताते हैं कि रूफ टॉप फार्मिंग के लिए नींबू का चयन जरूर करना चाहिए. रसराज नींबू की एक ऐसी प्रजाति है, जिसमें बीज नहीं पाए जाते हैं. यदि आप इस नींबू को अपनी छत पर एक गमले में लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में फलन शुरू हो जाता है. साथ ही आप अपनी छत पर लेमन ग्रास भी लगा सकते हैं. इसके पत्तों का इस्तेमाल चाय के साथ-साथ दर्जनों कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को बनाने में भी किया जाता है.

गमले के लिए फलों की वेरायटी
अगर बात फलों की करें तो गमले में फलन के लिए आप अमरूद, सेब और स्ट्रॉबेरी को लगा सकते हैं. अमरूद की रेड डायमंड, सेब की HRMN 99 और स्ट्रॉबेरी की डाउन विंटर वेराइटी, छत पर रखे गमले में फलन के लिए एकदम सटीक है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *